राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में अपनी जीत की लय वापस पाने के इरादे से रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

केकेआर बनाम आरआर का यह मैच 19 अप्रैल को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और इसका लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। यह इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का पहला डे मैच भी होगा।

राजस्थान के कप्तान रियान पराग पिछली हार के बाद टीम से मजबूत वापसी की उम्मीद करेंगे। टीम को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली हार झेलनी पड़ी थी।

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। टीम ने गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ घरेलू जीत दर्ज की थी। इसके अलावा टीम ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को हराकर शानदार अवे जीत भी हासिल की थी।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में अब तक संघर्ष करती नजर आई है और अपनी पहली जीत की तलाश में है। टीम ने छह में से पांच मुकाबले गंवाए हैं, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उन्हें इस सीजन का एकमात्र अंक मिला।

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी हर जरूरी अपडेट हासिल करें - ताज़ा समाचार और अन्य जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें!

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल आईपीएल 2026 टीम की रैंक

राजस्थान रॉयल्स ने 5 मैचों में 4 जीत के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया है और उनके पास 8 अंक हैं।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा है और टीम सिर्फ 1 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। अपडेटेड आईपीएल प्वाइंट्स टेबल यहां देखें।

केकेआर बनाम आरआर टाइमलाइन

आईपीएल में केकेआर बनाम आरआर हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए आईपीएल मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। केकेआर ने 32 में से 16 मैच जीते हैं, जबकि आरआर को 14 मुकाबलों में जीत मिली है और 2 मैच बिना नतीजे के खत्म हुए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पिछले पांच मैच

प्रतिद्वंद्वी

वेन्यू

रिजल्ट

मैच तारीख

अंतर

जीटी

अहमदाबाद

हार

17 अप्रैल, 2026

पांच विकेट

सीएसके

चेन्नई

हार

14 अप्रैल, 2026

32 रन

एलएसजी

कोलकाता

हार

9 अप्रैल, 2026

तीन विकेट

पीबीकेएस

कोलकाता

कोई परिणाम नहीं

6 अप्रैल, 2026

-

एसआरएच

कोलकाता

हार

2 अप्रैल, 2025

65 रन

राजस्थान रॉयल्स के पिछले पांच मैच

प्रतिद्वंद्वी

वेन्यू

रिजल्ट

मैच तारीख

अंतर

एसआरएच

हैदराबाद

हार

13 अप्रैल, 2026

57 रन

आरसीबी

गुवाहाटी

जीत

10 अप्रैल, 2026

छह विकेट

एमआई

गुवाहाटी

जीत

7 अप्रैल, 2026

27 रन

जीटी

अहमदाबाद

जीत

4 अप्रैल, 2026

छह रन

सीएसके

गुवाहाटी

जीत

30 मार्च, 2026

आठ रन

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की तिकड़ी है, जो पिछली पारी में ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इस मुकाबले में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इस सीजन बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, जिन्होंने 250+ स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बनाए हैं। वहीं, ध्रुव जुरेल 176 रन के साथ टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

यशस्वी जायसवाल 184 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं और वह ईडन गार्डन्स में खेलने उतरेंगे तो उनके पास खास यादें होंगी। उन्होंने इसी मैदान पर केकेआर के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी।

गेंदबाजी में रवि बिश्नोई आरआर टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अब तक 9 विकेट लिए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने 7 विकेट लेकर पेस अटैक की अगुवाई की है, जबकि नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा ने 5-5 विकेट झटके हैं।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी 190 रन के साथ सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 7 विकेट लेकर टीम का नेतृत्व किया है।

आईपीएल का लाइव स्कोर यहां देखें और केकेआर बनाम आरआर आईपीएल 2026 मैच का स्कोरकार्ड जानें।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 2026 खिलाड़ी

केकेआर खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, मतिशा पतिराना, तेजस्वी सिंह, फिन एलन, टिम साइफ़र्ट, राहुल त्रिपाठी, कार्तिक त्यागी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, रचिन रवींद्र, सौरभ दुबे, ब्लेसिंग मुज़राबानी , नवदीप सैनी

आरआर खिलाड़ी: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, अमन राव, रवींद्र जडेजा, दसुन शानका, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई. विग्नेश पुथुर, यश पुंजा।

कोलाकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के आंकड़े

  • ध्रुव जुरेल आईपीएल में 50 छक्के पूरे करने से 4 छक्के दूर हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 50 छक्कों के आंकड़े से 8 छक्के दूर हैं।
  • शिमरोन हेटमायर आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने से 5 छक्के दूर हैं।
  • रियान पराग आईपीएल में 100 छक्कों से 9 छक्के दूर हैं।
  • रियान पराग T20 क्रिकेट में 200 छक्कों के आंकड़े से 8 छक्के दूर हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 500 रन पूरे करने से 48 रन दूर हैं।
  • शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में 1000 रन पूरे करने से 11 रन दूर हैं।
  • ध्रुव जुरेल T20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने से 40 रन दूर हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी T20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने से 99 रन दूर हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 2026 लाइव कहां देखें

कोलाकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ (सभी एचडी चैनल्स सहित) पर लाइव देखा जा सकता है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

केकेआर बनाम आरआर वेन्यू: ईडन गार्डन्स के रिकॉर्ड्स

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल मुकाबलों के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं।

  • सबसे बड़ा टीम स्कोर: 262/2 – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2024)
  • सबसे कम स्कोर: 49/10 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2017)
  • सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 112 – रजत पाटीदार (आरसीबी बनाम एलएसजी, 2022)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: 5/19 – सुनील नारायण (केकेआर बनाम पीबीकेएस, 2012)
  • सबसे बड़ी पार्टनरशिप: 167 रन – हर्शल गिब्स और रोहित शर्मा (एमआई बनाम केकेआर, 2012, दूसरे विकेट के लिए)
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत: 60% (6 जीत, 4 हार)
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 166
  • पहली पारी में जीत का औसत स्कोर: 185