अजेय राजस्थान रॉयल्स टीम सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले अवे मुकाबले में आईपीएल 2026 अंक तालिका में अपनी शीर्ष स्थिति को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

13 अप्रैल को होने वाला एसआरएच बनाम आरआर आईपीएल 2026 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और इसका लाइव स्ट्रीमिंग व टेलीकास्ट उपलब्ध रहेगा।

रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पहले मैच में गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से हराया, इसके बाद अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की।

राजस्थान ने अपने तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया और फिर पिछले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात देकर जीत का सिलसिला जारी रखा।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद लगातार दो हार के बाद वापसी करने की कोशिश करेगा। टीम को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

एसआरएच का अभियान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के साथ शुरू हुआ था, जबकि टीम की अब तक की इकलौती जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आई है।

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी हर जरूरी अपडेट हासिल करें - ताज़ा समाचार और अन्य जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें!

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 स्टैंडिंग्स

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक खेले अपने चारों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और टीम 8 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और टीम 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। लेटेस्ट आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल यहां देखें

आईपीएल में एसआरएच बनाम आरआर हेड-टू-हेड आंकड़ें

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद हेड-टू-हेड की बात करें तो आईपीएल में अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 बार जीत दर्ज की है।

सनराइजर्स हैदराबाद के पिछले पांच मैच

प्रतिद्वंदी

वेन्यू

रिजल्ट

मैच की तारीख

अंतर

पीबीकेएस

न्यू चंडीगढ़

हार

11 अप्रैल, 2026

छह विकेट

एलएसजी

हैदराबाद

हार

5 अप्रैल, 2026

पांच विकेट

केकेआर

कोलकाता

जीत

2 अप्रैल, 2026

65 रन

आरसीबी

बेंगलुरु

हार

28 मार्च, 2026

छह विकेट

केकेआर

दिल्ली

जीत

25 मई, 2025

110 रन

राजस्थान रॉयल्स के पिछले पांच मैच

प्रतिद्वंदी

वेन्यू

रिजल्ट

मैच की तारीख

जीत का अंतर

आरसीबी

गुवाहाटी

जीत

10 अप्रैल, 2026

छह विकेट

एमआई

गुवाहाटी

जीत

7 अप्रैल, 2026

27 रन

जीटी

अहमदाबाद

जीत

4 अप्रैल, 2026

छह रन

सीएसके

गुवाहाटी

जीत

30 मार्च, 2026

आठ विकेट

सीएसके

दिल्ली

जीत

20 मई, 2025

छह विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आया है और लगातार टीम को मजबूत शुरुआत दिला रहा है। जिसमें वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल और ध्रुव जुरेल शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी इस समय टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप उनके नाम है। उन्होंने इस सीजन अब तक 200 रन बनाए हैं, जिसमें आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में 26 गेंदों पर 78 रन की धमाकेदार पारी शामिल है, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वहीं यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने भी बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन अब तक दो-दो अर्धशतक लगाए हैं।

गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम का नेतृत्व किया है और नौ विकेट के साथ पर्पल कैप अपने नाम की हुई है। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने भी पांच-पांच विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 184 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं ओपनर अभिषेक शर्मा भी 28 गेंदों पर 74 रन की तेज पारी खेलकर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

गेंदबाजी में हर्ष दुबे इस सीजन SRH के सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे हैं और अब तक पांच विकेट हासिल कर चुके हैं।

फैंस एसआरएच बनाम आरआर मुकाबले का स्कोरकार्ड और आईपीएल लाइव स्कोर और यहां देख सकते हैं और हर अपडेट के साथ जुड़े रह सकते हैं।

एसआरएच बनाम आरआर स्कॉड

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी: ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, अमन राव, रवींद्र जडेजा, दसुन शानका, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, विग्नेश पुथुर, यश पुंजा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आंकड़े

  • रियान पराग T20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करने से 1 विकेट दूर हैं
  • रियान पराग आईपीएल में 50 कैच पूरे करने से 5 कैच दूर हैं
  • शिमरोन हेटमायर आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने से 5 छक्के दूर हैं
  • रियान पराग आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने से 9 छक्के दूर हैं
  • रियान पराग T20 क्रिकेट में 200 छक्के पूरे करने से 8 छक्के दूर हैं
  • वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 500 रन पूरे करने से 48 रन दूर हैं
  • रवींद्र जड़ेजा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 500 रन पूरे करने से 39 रन दूर हैं
  • शिमरोन हेटमायर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 1000 रन पूरे करने से 11 रन दूर हैं
  • ध्रुव जुरेल T20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने से 40 रन दूर हैं
  • वैभव सूर्यवंशी T20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने से 99 रन दूर हैं

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 मैच लाइव कहां देखें

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां फैंस मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा, एसआरएच बनाम आरआर मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदीi, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगू और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ सहित उनके एचडी चैनलों पर किया जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स वेन्यू: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के रिकॉर्ड

  • सर्वोच्च टीम स्कोर: 286/6 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2025
  • न्यूनतम टीम स्कोर: 80/10 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2013
  • सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: 141 – अभिषेक शर्मा (एसआरएच बनाम पीबीकेएस, 2025)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/12 – अल्जारी जोसेफ (एमआई बनाम एसआरएच), 2019)
  • सबसे बड़ी साझेदारी: 189 – डेविड वार्नर और नमन ओझा (दूसरा विकेट, 2012)
  • पहले बल्लेबाजी करने पर जीत प्रतिशत: 22% (2 जीत; 7 हार; 1 कोई रिजल्ट नहीं)
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 189
  • पहली पारी में जीत का औसत स्कोर: 244