राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के आगामी टूर के लिए 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम का हिस्सा बनाया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया।

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए तीन मल्टी-डे मैच खेलेगी और जुरेल को टीम का कप्तान बनाया गया है।

लिंकन में 24 से 27 अक्टूबर तक पहला मल्टी-डे मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा। इसके बाद लिंकन में ही 7 से 10 नवंबर तक आखिरी मैच खेला जाएगा।

ए-टीम का यह टूर सीनियर भारतीय टीम के न्यूजीलैंड टूर के साथ-साथ चलेगा, जिसमें पांच T20I मैच, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं।

भारत की T20I टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। वहीं, रॉयल्स के ही एक और खिलाड़ी एडम मिल्ने उनके खिलाफ खेलते नजर आएंगे। चोट से उबरने के बाद उन्हें ब्लैक कैप्स में शामिल गया है।

आईपीएल 2026 में जुरेल रॉयल्स के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन किया था। इस सीरीज़ में उन्होंने भारत के बाहर अपना पहला टेस्ट शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा था।

इससे पहले उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी की और अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन पारियों में बल्लेबाजी की और इन पारियों में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 38 मैचों में 56.47 की औसत से 2711 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 249 रहा है।

जायसवाल ने भी पिछली बार श्रीलंका टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन किया था। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में इस बाएं हाथ के ओपनर ने 53 मैचों में 54.00 की औसत से 4968 रन बनाए हैं। इसमें 17 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 265 रहा है।

हाल ही में 24 वर्षीय खिलाड़ी को चंडीगढ़ के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाले रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच के लिए मुंबई की टीम में भी शामिल किया गया था।

2026 न्यूजीलैंड ए मल्टी-डे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम

भारत ए क्रिकेट टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस पर निर्भर), वाशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार।