राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार कोIPL 2026 के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडरसैम करन की चोट के बाद श्रीलंका के T20 कप्तान दसुन शानकाको उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया।

टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हेड कोचकुमार संगकारा ने कहा, "सीजन की शुरुआत से ठीक पहले सैम करन जैसे खिलाड़ी का बाहर होना निराशाजनक है। उन्होंने बताया कि करन बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।"

कुमार संगकारा ने आगे कहा, "दसुन शानका एक बेहतरीन फिनिशर और ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो टीम का संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।"

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी हर अपडेट पाएं - लेटेस्ट खबरें, आर्टिकल और बहुत कुछ जानने के लिए यहां क्लिक करें!

दसुन शानका के पास T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। उन्होंने 2015 में डेब्यू किया था और अब तक अपने देश के लिए 131 T20 मैचों में 1912 रन बनाए हैं। उनका औसत 20.55 और स्ट्राइक रेट 128.40 रहा है, जो उन्हें हमारी टीम के लोअर मिडिल ऑर्डर में एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाता है।

आपको बता दें कि वह श्रीलंका के लिए T20 इंटरनेशनल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

दसुन शानका ने इसी साल T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 76 रन बनाकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया।

राइट आर्म मीडियम पेसर शनाका गेंदबाजी में भी प्रभावी रहे हैं। उन्होंने T20 इंटरनेशनल में 46 विकेट लिए हैं, जहां उनका औसत 25.10 और स्ट्राइक रेट 18.2 है। इसके साथ ही उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/16 रहा है।

34 वर्षीय दसुन शानका के पास इंडियन प्रीमियर लीग का अनुभव भी है। वह आईपीएल 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स अपनी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 30 मार्च कोगुवाहाटी के ACA स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

(प्रेस रिलीज इनपुट्स के साथ)