कतर के दोहा में गुरुवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 की शुरुआत हुई। इंडिया ए क्रिकेट टीम में मुख्य आकर्षणों में से एक वैभव सूर्यवंशी हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

यह 50 ओवरों का टूर्नामेंट है, जिसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले से पहले कुल 15 मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को आयोजित होगा।

तिलक वर्मा के नेतृत्व में इंडिया ए टीम शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद रविवार को उनका मुकाबला पाकिस्तान शाहीन से और मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगा।

ग्रुप ए में अफगानिस्तान ए, बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए और हांगकांग चीन शामिल हैं।

यह टूर्नामेंट दोहा के दो स्थानों वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा।

पहले इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से जानी जाने वाली इस प्रतियोगिता में पांच पूर्ण-सदस्य क्रिकेट देशों - भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका - की डेवलपमेंटल टीमें हिस्सा लेती हैं। इनके साथ ही नेपाल, यूएई और हांगकांग चीन की सीनियर राष्ट्रीय टीमें भी इसमें शामिल होती हैं।

पिछले साल की T20 प्रतियोगिता के विपरीत इस साल का राइजिंग स्टार्स एशिया कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा।

फॉर्मेट में हुए इस बदलाव से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लंबे व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी की काबिलियत ​​दिखाने का एक और मौका मिल गया है।

पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी का दोहा में शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने चार मैचों में 59.75 की औसत और 243.88 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 239 रन बनाए।

उनका सबसे शानदार प्रदर्शन यूएई के खिलाफ रहा, जिसमें उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 144 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के जड़े। उन्होंने महज 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और सीनियर स्तर पर किसी नेशनल टीम के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

वैभव ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती। इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए अपना सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू किया।

इसके बाद इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T20I सीरीज में भी सबको अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसमें पिछले महीने ब्लैक कैप्स के खिलाफ खेली गई उनकी 19 गेंदों में 45 रनों की पारी भी शामिल है।

इंडिया ए टीम में वैभव के साथ अभिषेक शर्मा भी होंगे। पिछले महीने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों ने मिलकर ओपनिंग करते हुए 133 रनों की साझेदारी की थी। इस जोड़ी ने T20I मैच के पावरप्ले में भारत के लिए 118 रन बनाए थे, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

इस टीम का हिस्सा रिंकू सिंह भी हैं, जिन्हें रजत पाटीदार के हटने के बाद उप-कप्तान बनाया गया है। इनके अलावा टीम में हर्षित राणा, प्रभसिमरन सिंह और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई शानदार खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

पाकिस्तान शाहीन ने पिछले साल फाइनल में बांग्लादेश ए को सुपर ओवर में हराकर टूर्नामेंट जीता था। उन्होंने 2023 में 50 ओवर वाले पिछले संस्करण में भी जीत दर्ज की थी, जहां उन्होंने खिताबी मुकाबले में इंडिया ए को 128 रनों से हराया था।

हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 26 और 27 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 लाइव कहां देख सकते हैं

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी। भारत में इस टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 2 टीवी चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा राइजिंग स्टार्स एशिया कप का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल और तेलुगु) टीवी चैनलों पर भी किया जाएगा।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का शेड्यूल

मुकाबलों का दिया गया समय भारतीय समयानुसार है

तारीख

मुकाबले

समय

वेन्यू

19 नवंबर, गुरुवार

बांग्लादेश ए बनाम हांगकांग चीन

सुबह 11:30 बजे

UDST ग्राउंड

19 नवंबर, गुरुवार

श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान A

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड पार्क

20 नवंबर, शुक्रवार

पाकिस्तान शाहीन बनाम यूएई

सुबह 11:30 बजे

UDST ग्राउंड

20 नवंबर, शुक्रवार

भारत ए बनाम नेपाल

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड पार्क

21 नवंबर, शनिवार

श्रीलंका ए बनाम हांगकांग चीन

सुबह 11:30 बजे

UDST ग्राउंड

21 नवंबर, शनिवार

बांग्लादेश ए बनाम अफगानिस्तान ए

3:30 PM

वेस्ट एंड पार्क

21 नवंबर, शनिवार

यूएई बनाम नेपाल

सुबह 11:30 बजे

UDST ग्राउंड

22 नवंबर, रविवार

इंडिया ए बनाम पाकिस्तान शाहीन

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड पार्क

23 नवंबर, सोमवार

अफगानिस्तान ए बनाम हांगकांग चीन

सुबह 11:30 बजे

UDST ग्राउंड

23 नवंबर, सोमवार

श्रीलंका ए बनाम बांग्लादेश ए

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड पार्क

24 नवंबर, मंगलवार

भारत ए बनाम यूएई

सुबह 11:30 बजे

UDST ग्राउंड

24 नवंबर, मंगलवार

पाकिस्तान शाहीन बनाम नेपाल

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड पार्क

26 नवंबर, गुरुवार

सेमी-फाइनल 1

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड पार्क

27 नवंबर, शुक्रवार

सेमी-फाइनल 2

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड पार्क

29 नवंबर, रविवार

फाइनल

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड पार्क

वेन्यू के संक्षिप्त नाम: वेस्ट एंड पार्क - वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम; UDST ग्राउंड - यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए इंडिया ए टीम

भारत ए क्रिकेट टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी