राजस्थान रॉयल्स टीम शनिवार को आईपीएल 2026 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुरुआती सीजन की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

GT vs RR IPL 2026 मैच 4 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और इसका लाइव स्ट्रीमिंग व लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध रहेगा।

आपको बता दें कि पिछली बार जब राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ था, तब वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तूफानी शतक जड़ते हुए 38 गेंदों में 101 रन बनाए थे।

उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 210 रनों का लक्ष्य 16 ओवर के अंदर हासिल कर लिया था।

आईपीएल 2026 की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर फैंस की नजरें होंगी।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे खिलाड़ियों पर होगी, जिन्होंने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर रोक दिया था।

दूसरी ओर, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट से मिली हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी हर अपडेट पाएं - लेटेस्ट खबरें, आर्टिकल और बहुत कुछ जानने के लिए यहां क्लिक करें!

आईपीएल में GT vs RR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड-टू-हेड की बात करें तो अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस ने 6 बार जीत दर्ज कर बढ़त बनाई है।

दोनों टीमों की सबसे बड़ी भिड़ंत आईपीएल 2022 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई थी, जहां गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया था।

राजस्थान रॉयल्स के पिछले पांच मैच

प्रतिद्वंद्वी वेन्यू रिजल्ट मैच तारीख अंतर
सीएसके गुवाहाटी जीत 30 मार्च, 2026 आठ विकेट
सीएसके दिल्ली जीत 20 मई, 2025 छह विकेट
पीबीकेएस जयपुर हार 18 मई, 2025 10 रन
केकेआर कोलकाता हार 4 मई, 2025 1 रन
एमआई जयपुर हार 1 मई, 2025 100 रन

गुजरात टाइटंस के पिछले पांच मैच

प्रतिद्वंद्वी वेन्यू रिजल्ट मैच तारीख अंतर
पीबीकेएस न्यू चंडीगढ़ हार 31 मार्च, 2026 तीन विकेट
एमआई न्यू चंडीगढ़ हार 30 मई, 2025 20 रन
सीएसके अहमदाबाद हार 25 मई, 2025 83 रन
एलएसजी अहमदाबाद हार 22 मई, 2025 33 रन
डीसी दिल्ली जीत 18 मई, 2025 10 विकेट

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स के पास इस सीजन एक बेहतरीन और संतुलित टीम नजर आ रही है। ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी टीम को तेज शुरुआत देने में सक्षम है।

मध्यक्रम की बात करें तो कप्तान रियान पराग टीम की कमान संभालते हैं, जहां उनके साथ ध्रुव जुरेल हैं। वहीं, शिमरोन हेटमायर और रवींद्र जडेजा टीम के बल्लेबाजी क्रम को गहराई देते हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो संदीप शर्मा का अनुभव अहम रहेगा, जबकि विदेशी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर टीम को गति और आक्रामकता देते हैं। इसके अलावा, पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 T20I गेंदबाज रवि बिश्नोई स्पिन विभाग में अहम भूमिका निभाते हैं।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस अपनी बल्लेबाजी की अगुवाई भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर निर्भर करेगी। पूर्व राजस्थान खिलाड़ी जोस बटलर के साथ ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान और कगिसो रबाडा जैसे विदेशी खिलाड़ी टीम को और भी मजबूत बनाते हैं।

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स स्कॉड

गुजरात टाइटंस खिलाड़ी: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया

राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ी: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, अमन राव, रवींद्र जडेजा, दसुन शानका, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, विग्नेश पुथुर, यश पुंजा

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आंकड़े

  • 50: रियान पराग T20 क्रिकेट में 50 विकेट से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं
  • 100: शिमरोन हेटमायर आईपीएल में 100 छक्कों से 7 छक्के दूर हैं
  • 100: यशस्वी जायसवाल आईपीएल में 100 छक्कों से 7 छक्के दूर हैं
  • 100: नांद्रे बर्गर T20 क्रिकेट में 100 विकेट से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं
  • 150: संदीप शर्मा आईपीएल में 150 विकेट से 3 विकेट दूर हैं
  • 150: रवींद्र जडेजा T200 क्रिकेट में 150 छक्कों से सिर्फ 9 छक्के दूर हैं
  • 150: यशस्वी जायसवाल T20 में ओपनर के रूप में 150 छक्कों से 5 छक्के दूर हैं
  • 200: रियान पराग T20 क्रिकेट में 200 छक्कों से 11 छक्के दूर हैं
  • 200: रवि बिश्नोई T20 क्रिकेट में 200 विकेट से 2 विकेट दूर हैं
  • 300: दसुन शानका T20 क्रिकेट में 300 छक्कों से 3 छक्के दूर हैं
  • 500: रवींद्र जडेजा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 500 रन से 70 रन दूर हैं
  • 1000: शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में 1000 रन से सिर्फ 35 रन दूर हैं
  • 1500: शिमरोन हेटमायर आईपीएल में 1500 रन से सिर्फ 18 रन दूर हैं
  • 3000: यशस्वी जायसवाल भारत में T20 क्रिकेट में 3000 रन से सिर्फ 16 रन दूर हैं
  • 4000: रवींद्र जडेजा T20 क्रिकेट में 4000 रन से 15 रन दूर हैं

GT vs RR IPL 2026 लाइव कहां देखें

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और इनके एचडी चैनलों पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

GT vs RR वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम रिकॉर्ड्स

  • सर्वाधिक टीम स्कोर: 243/5 (PBKS vs GT, 2025)
  • सबसे कम टीम स्कोर: 89/10 (GT vs DC, 2024)
  • सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर: 129 – शुभमन गिल (GT) vs MI, 2023
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: 5/10 – मोहित शर्मा (GT) vs MI, 2023
  • सबसे बड़ी साझेदारी: 210 – शुभमन गिल और साई सुदर्शन (GT) द्वारा पहले विकेट के लिए vs CSK, 2024