राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को जयपुर में आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी।

आरआर जर्सी के लॉन्च इवेंट में रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग, युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी और स्थानीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई के साथ जर्सी के लॉन्च इवेंट में मौजूद थे।

रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए ड्यूल-टोन वाला डिजाइन चुना है।

राजस्थान रॉयल्स से संबंधित कोई भी अपडेट हासिल करने से न चूकें - ताज़ा ख़बर, समाचार और अन्य जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें!

नेवी ब्लू और पिंक को ग्रेडिएंट डिजाइन में मिलाकर बनाई गई है। इस नई आरआर आईपीएल जर्सी में छाती, आस्तीन और कंधों पर ऊपरी हिस्सा गहरे रंग का है, जो नीचे की ओर बारीक ग्राफिक डिजाइन के साथ चमकदार पिंक में बदल जाता है।

छाती के पास का नीला रंग रॉयल्स की समृद्ध विरासत की याद दिलाता है, जबकि सामने और बीच में गुलाबी रंग टीम के वर्तमान को दर्शाता है।

शेर का प्रतीक, जो छाती के थोड़े नीचे से शुरू होकर पूरे शरीर तक फैला है। वह राजस्थान रॉयल्स के पहले लोगो की याद दिलाता है और पहले आईपीएल चैंपियंस की ताकत, सहनशक्ति और गर्व का प्रतिनिधित्व करता है।

शेर की थीम के साथ रॉयल्स की ट्राउज़र पर पंजे के निशान बने हुए हैं, जो टीम की जुझारू भावना और आक्रामकता को दर्शाते हैं।

हालांकि, किट में मुख्य रूप से रॉयल्स की सिग्नेचर पिंक पहचान को कायम रखा गया है। लेकिन नीले रंग के कंट्रास्ट के साथ यह शानदार और मॉडर्न लुक भी देती है।

राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 सीजन शानदार आगाज करने के लिए तैयार हैं।